फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pooja special trains will run from october 15 approval has been given to gorakhpur junction

दशहरा से छठ तक चलेंगी पांच पूजा स्पेशल, 15 अक्तूबर से ट्रेनों को चलाने की तैयारी

Sun, 04 Oct 2020 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
pooja special trains will run from october 15 approval has been given to gorakhpur junction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड के सुझाव पर गोरखपुर जंक्शन से पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सप्ताह भर में इन ट्रेनों का शेड्यूल फाइनल होने की उम्मीद है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि ज्यादातर ट्रेनें ऐसी रूट की हैं, जहां एक भी ट्रेन नहीं चल रही हैं।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने पहले दस से ज्यादा ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था, जिसमें कोलकाता, देहरादून और हाबड़ा के लिए भी ट्रेनें थीं। लेकिन बोर्ड ने बहुत आवश्यक ट्रेनों का संशोधित प्रस्ताव मांगा। इसके बाद रेल प्रशासन ने पांच ट्रेनों को संशोधित प्रस्ताव तैयार किया है। 
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक जम्मूतवी एक्सप्रेस, मुंबई के लिए दादर एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम के लिए राप्तीसागर एक्सप्रेस, दुर्ग के लिए छपरा-दुर्ग सारनाथ और ओखा के लिए ओखा एक्सप्रेस को चलाने का प्रस्ताव बना है। इन सभी ट्रेनों पर सभी रेलवे जोन की सहमति मिल गई है। रेलवे बोर्ड से फाइनल शेड्यूल जारी किया जाना है। जिसके बाद ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जाएगी। सभी ट्रेनें 30 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई की सभी ट्रेनों को हरी झंडी
लॉकडाउन में बंद हुई दिल्ली और मुंबई की सभी ट्रेनें लगभग चलने लगी हैं। गोरखपुर होकर दिल्ली के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस चल रही हैं जबकि मुंबई के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट, गोदान एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed