{"_id":"5ec64c20ea99e65048301388","slug":"polytechnic-entrance-exam-postponed-from-offline-exam-19-july-and-online-exam-25-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा टली, जानिए कब होगा ऑफलाइन और ऑनलाइन पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा टली, जानिए कब होगा ऑफलाइन और ऑनलाइन पेपर
Thu, 21 May 2020 03:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 03:08 PM IST
सार
- ऑफलाइन पेपर 19 जुलाई तो ऑनलाइन पेपर 25 जुलाई को दो पालियों में होगा
- व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने जारी आदेश किया आदेश
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक की एक लाख से ज्यादा दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। परिषद ने लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए पूर्व में घोषित पांच और छह जुलाई का कार्यक्रम बदल दिया है। व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 21-25 मई तक ऑनलाइन आवेदन फार्म की गलतियों को अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से सुधार सकेंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की जाती रही है। मगर सत्र 2020-21 से व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
जहां 19 जुलाई को ग्रुप ए के इंजीनियरिंग और तकनीकी डिप्लोमा और ग्रुप ई के फार्मेसी में चलने वाले विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। वहीं बाकि बचे नौ ग्रुप में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
ये हैं कार्यक्रम
19 जुलाई
25 जुलाई
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से संयुक्त परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम पांच और छह जुलाई के बजाय 19 और 25 जुलाई को होगी। आदेश की कॉपी मिल गई है, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दी जा रही है।
- ग्रुप ए- सुबह 9-12 बजे तक
- ग्रुप ई - दोपहर 2:30-5:30 बजे
25 जुलाई
- (ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच और आई) - सुबह 9-12 बजे
- ( ग्रुप के 1, के2, के3, के4, के5, के6, के7, के8) - दोपहर 2:30-5:30 बजे
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से संयुक्त परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम पांच और छह जुलाई के बजाय 19 और 25 जुलाई को होगी। आदेश की कॉपी मिल गई है, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दी जा रही है।