फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Polygraph test completed, report to be available by the end of January

Gorakhpur News: पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा, जनवरी के अंत तक मिलेगी रिपोर्ट

Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Polygraph test completed, report to be available by the end of January
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले की जांच में पुलिस को एक और अहम प्रगति मिली है। प्रकरण में तीन अन्य संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट जनवरी के अंत तक प्राप्त हो जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस का दावा है कि पॉलीग्राफ रिपोर्ट जांच की दिशा और संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट करने में निर्णायक साबित होगी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले वादी मृतका की बड़ी बेटी खुशबू, गांव का कोटेदार सूरज और उसका बेटा सुरेंद्र का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा चुका है। जबकि कोटेदार के दूसरे बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र व दो अन्य संदिग्धों सदानंद, अजय कुमार का परीक्षण भी मंगलवार को पूरा हो गया। इनमें तीन नामजद आरोपी, वादी तथा दो अन्य संदिग्ध शामिल हैं। जांच एजेंसियां सभी बिंदुओं पर तथ्यों का मिलान कर रही हैं, ताकि घटना की कड़ियां आपस में जोड़ी जा सकें।
विज्ञापन

पॉलीग्राफ टेस्ट की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारी कहना है कि टेस्ट के दौरान पूछे गए सवाल घटना का समय, आपसी संबंध, घटनास्थल पर मौजूदगी और संभावित साजिश से जुड़े थे। परीक्षण का उद्देश्य यह जानना है कि बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के बीच कोई विरोधाभास तो नहीं है। हालांकि पुलिस यह भी स्पष्ट कर रही है कि पॉलीग्राफ रिपोर्ट को अन्य साक्ष्यों के साथ मिलाकर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डबल मर्डर की घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। परिजन लगातार निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच किसी दबाव में नहीं की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है।



पॉलीग्राफ रिपोर्ट आने के बाद जरूरत पड़ने पर पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा सकता है। नए तथ्य सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। रिपोर्ट जनवरी के अंत तक मिलते ही जांच की अगली रणनीति तय कर ली जाएगी, ताकि मामले का शीघ्र और ठोस पर्दाफाश हो सके।

- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed