{"_id":"621f15d94740b872c865dc94","slug":"polling-stations-will-be-sanitized-before-elections-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: चुनाव से पहले मतदान केंद्रों को कराया जाएगा सैनिटाइज, सतर्कता से होगा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: चुनाव से पहले मतदान केंद्रों को कराया जाएगा सैनिटाइज, सतर्कता से होगा बचाव
Wed, 02 Mar 2022 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:29 PM IST
सार
नोडल अधिकारी एंबुलेंस डॉ. नंद कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग मतदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा संबंधित सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
सेनिटाइजर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आशा कार्यकर्ताओं को इसे लेकर प्रशिक्षित किया गया है। पीपीई किट, सैनिटाइजर, ग्लव्स, मास्क, इंफ्रारेड थर्मामीटर के साथ दवाओं की किट उपलब्ध करा दी गईं हैं। मतदान के पूर्व केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा, ताकि कोरोना संक्रमण न फैल सके।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए हर बूथ पर चार पीपीई किट, पांच लीटर सैनिटाइजर व 15 हजार मास्क उपलब्ध रहेंगे। हर बूथ पर एक आशा कार्यकर्ता की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो कोविड प्रोटोकॉल के साथ लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी।
नोडल अधिकारी एंबुलेंस डॉ. नंद कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग मतदान कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा संबंधित सहयोग उपलब्ध कराएंगे। नोडल अधिकारी एंबुलेंस की देखरेख में मतदान के दिन जिले के अलग-अलग स्थानों पर सभी 99 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सभी मतदानकर्मियों का कोरोनारोधी टीकाकरण सुनिश्चित कराएंगे। मतदानकर्मी और सुरक्षाबलों के कैशलेस उपचार की सुविधा भी वही देखेंगे। चुनाव के दौरान कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई जा रही है।