फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Polling parties will leave for MLC Election 2022 booths today

MLC Election 2022: बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल आठ बजे से मतदान

Fri, 08 Apr 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Apr 2022 11:38 AM IST
सार

भाजपा से सीपी चन्द और सपा से रजनीश यादव हैं मैदान में, 5454 वोटर तय करेंगे भविष्य, गोरखपुर के 21 और महराजगंज के 12 बूथों पर होगा मतदान, कचहरी क्लब में होगी गिनती।

विज्ञापन
Polling parties will leave for MLC Election 2022 booths today
UP MLC elections - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां, बूथों पर पहुंच जाएंगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।  

विज्ञापन


गोरखपुर एवं महराजगंज के 33 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें गोरखपुर के 21 और महराजगंज के 12 बूथ शामिल हैं। एक बूथ नगर निगम क्षेत्र में होगा। गोरखपुर क्षेत्र के बूथों के लिए कचहरी क्लब ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ही प्रस्थान करना शुरू कर दी हैं। महराजगंज के बूथों के लिए वहीं के कलेक्ट्रेट मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। प्रत्येक बूथ पर तीन कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन


इनमें एक केंद्र और दो कर्मचारी राज्य सरकार के होंगे। मतदान के बाद गोरखपुर और महराजगंज, दोनों ही जिलों के सभी बूथों की मतपेटियां गोरखपुर कचहरी क्लब ग्राउंड में ही लाई जाएंगी। यहीं पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 12 अप्रैल को मतगणना भी यहीं होगी। चुनाव में सिर्फ दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं। इनमें भाजपा से सीपी चन्द और समाजवादी पार्टी से रजनीश यादव के नाम शामिल हैं।  कुल 5,454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह चुनाव मतपत्रों के जरिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री योगी भी करेंगे मतदान
चुनाव में सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मतदान करेंगे। वह शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र के सांसद, विधायक, नगर निगम के मेयर व पार्षद, नगर पंचायतों के सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायतों के पदेन सदस्य ,ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य अपना वोट देंगे।

हर बूथ पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट
मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में
एमएलसी के लिए गोरखपुर व महराजगंज के 33 बूथों पर मतदान के लिए 33 पोलिंग पार्टियां तैनात की गईं हैं। इनके अलावा तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में तीन-तीन कर्मचारी होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed