फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   political news

Gorakhpur News: धर्मदेव चौहान बने नगर निगम के उपसभापति

Thu, 24 Aug 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
political news
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में धर्मदेव चौहान के  उप सभापति चुने जाने के बाद मेयर डाॅ मंगलेश श
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को मेयर के कक्ष में हुई। इस दौरान भाजपा के पांच बार के पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू ने उपसभापति पद के लिए धर्मदेव चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा। कार्यकारिणी में शामिल भाजपा के सदस्यों ने इस पर सहमति जता दी। इसके बाद धर्मदेव चौहान उपसभापति चुन लिए गए।
विज्ञापन

मेयर के साथ सभी लोगों ने माला पहनाकर धर्मदेव का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा पार्षदों में थोड़ी असहमति देखने को मिली। हालांकि, उपसभापति पद के लिए जिन चार नामों पर लगातार चर्चा चल रही थी, उनमें से सभी को किनारे कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा ने मेयर सामान्य और डिप्टी मेयर ओबीसी बनाकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। जबकि मेयर सदन हाॅल में सपा के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मौजूद थे। पूर्व उपसभापति जियाउल इस्लाम ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर वरीयता क्रम को किनारे करने का काम किया है। नए उपसभापति धर्मदेव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि शहर के विकास में सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed