फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor of Himachal reached Gorakhpur city, welcomed by Union Minister

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

Mon, 10 Jul 2023 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 AM IST
सार

राज्यपाल रविवार को अपराह्न 3:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां दिल्ली जा रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पहले से मौजूद थे। उन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया और कुछ देर तक बातचीत की। इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री फ्लाइट से दिल्ली चले गए और राज्यपाल एक अस्पताल का उद्घाटन करने सिक्टौर चले गए।

विज्ञापन
Governor of Himachal reached Gorakhpur city, welcomed by Union Minister
सिक्टौर स्थित रामेष्ठ हेल्थकेयर मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल का  उद्घाटन करते हिमाचल प्रदेश के राज

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रविवार को शहर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर गए, जहां रात तक शुभचिंतकों से मिलते रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल रविवार को अपराह्न 3:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां दिल्ली जा रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पहले से मौजूद थे। उन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया और कुछ देर तक बातचीत की। इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री फ्लाइट से दिल्ली चले गए और राज्यपाल एक अस्पताल का उद्घाटन करने सिक्टौर चले गए।
विज्ञापन


राज्यपाल सोमवार को बड़हलगंज क्षेत्र के कोहड़ा भांवर गांव में प्रो. अरविंद त्रिपाठी के आवास पर जाकर ग्रामीण वाचनालय एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। वहां से बड़हलगंज टाउन एरिया कार्यालय के उद्घाटन और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अपराह्न 4 बजे मऊ जिले में एडवोकेट विजय बहादुर पांडेय और जितेंद्र राय के आवास पर जाएंगे। चार दिनों के प्रवास पर आए राज्यपाल 13 जुलाई को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed