{"_id":"64b59773a8045c56340646c4","slug":"political-leader-in-fir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-243291-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरूवा (गोरखपुर)। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अनिल अग्रहरि की कार का शीशा तोड़ने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीरज दुबे व तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नीरज खुद नहीं मौजूद थे, उनके उकसाने पर आरोपियों ने घटना की और उसका वीडियो भी बनाया है।
सिकरीगंज के घुचियारी गांव निवासी अनिल ने दी तहरीर में लिखा है कि वह रविवार की रात में अपनी कार से उरुवा से घर लौट रहे थे। रास्ते में परसा खुद गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करते हुए कार को रोक लिया। आरोपियों ने गाली दी और फिर कार का शीशा तोड़ दिया। इसमें से एक घटना का वीडियो भी बना रहा था। इसके बाद मारपीट करने के साथ ही तमंचा सटा दिए। किसी तरह से गेयर लगाया और गाड़ी को भगाते हुए नर्सिंग होम पर पहुंचा और फिर वहां से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आई, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। अनिल ने संदेह जाहिर किया कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज दुबे ने इस घटना को करवाया है। उनके लोगों ने ही ऐसा किया है। क्योंकि, इसके पहले भी वह विवाद कर चुके हैं।