फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Political equation can change with release of former minister Amarmani Tripathi

Amarmani Tripathi: सबकी नजर...अमरमणि की सियासी धुन पर्दे के पीछे से सुनाई देगी या आगे से, अटकलों का बाजार गर्म

Sat, 26 Aug 2023 10:37 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Aug 2023 10:37 AM IST
सार

पूर्वांचल की राजनीति में अमरमणि त्रिपाठी का रसूख और राजनीतिक कद बड़ा रहा है। वर्ष 1956 में फरेंदा में जन्मे अमरमणि त्रिपाठी चार बार विधायक और दो बार यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अपराध की दुनिया से राजनीति तक का सफर भी मुश्किलों भरा रहा है।

विज्ञापन
Political equation can change with release of former minister Amarmani Tripathi
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। कद्दावर नेता के रूप में पहचान रखने वाले अमरमणि त्रिपाठी के करीब 18 साल बाद जेल से बाहर आने पर पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी दलों में चर्चा है कि पूरे इलाके की नब्ज समझने वाले अमरमणि पर्दे के आगे रहकर राजनीति करेंगे या पीछे से। हालांकि, सजायाफ्ता होने के चलते अमरमणि चुनाव नहीं लड़ सकते, ऐसे में उनके आगे की सियासी धुन को लेकर गोरखपुर से महराजगंज तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन के बाद पूर्वांचल के सियासी हल्के में ब्राह्मण चेहरे की कमी खल रही थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का जेल से बाहर आना यहां की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। वैसे भी हरिशंकर तिवारी को गुरु मानकर ही कभी अमरमणि ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। इसलिए सियासी दांव-पेच भी बखूबी पता हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर 2007 में अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन अपनी राजनीतिक विरासत बेटे अमनमणि को सौंप दी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अमरमणि पर्दे के पीछे से राजनीतिक रूप से सक्रिय हो ही जाएंगे। अगर वह सीधे तौर पर आते हैं तो आत्मघाती कदम होने का भी खतरा रहेगा। लिहाजा अमरमणि के एक-एक कदम पर सभी राजनीतिक दलों की नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में टला बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पटरी पर चला दी बिहार संपर्क क्रांति, मचा हड़कंप; जांच के आदेश

पूर्व मंत्री के सियासत में आने के बड़े मायने हैं। एक तो पिछले कुछ साल से भाजपा से उनकी और बेटे की नजदीकियां भी रही हैं। दूसरे राजनीतिक दलों को भी पता है कि उनके गृह जनपद महराजगंज के अलावा सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में उनकी सीधी पकड़ है। ऐसे में पर्दे के पीछे से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर अमरमणि को लाया जा सकता है।

हालांकि अमरमणि की रिहाई और उसकी आगे की सियासत पर किसी दल ने कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। सामाजिक चिंतक और राजनीतिक विशेषज्ञ भी खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन अंदरखाने की चर्चा है कि अमरमणि के बाहर आने के बाद कई राजनीतिक दलों के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश, वीडियो भेजकर बोला-मुझसे शादी करोगी

मुश्किलों भरा रहा अपराध की दुनिया से सियासी सफर

पूर्वांचल की राजनीति में अमरमणि त्रिपाठी का रसूख और राजनीतिक कद बड़ा रहा है। वर्ष 1956 में फरेंदा में जन्मे अमरमणि त्रिपाठी चार बार विधायक और दो बार यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अपराध की दुनिया से राजनीति तक का सफर भी मुश्किलों भरा रहा है। कभी बाहुबली वीरेंद्र प्रताप सिंह के सामने चुनावी ताल ठोंक उनसे मुकाबला तो कभी अपने गुरु पंडित हरिशंकर तिवारी से अदावत के चलते अमरमणि हमेशा सुर्खियों में रहे।

इसे भी पढ़ें: 18 साल बाद जेल से रिहा हुए अमरमणि और उनकी पत्नी, कवियत्री मधुमिता हत्याकांड में हुई थी सजा

अमरमणि की राजनीति में एंट्री से पहले ही हत्या, मारपीट, अपहरण जैसे आरोप लग चुके थे। जैसे-जैसे अपराध का ग्राफ बढ़ता गया, अमरमणि के नाम की गूंज लखनऊ तक सुनाई देने लगी। यह वह दौर था, जब पूर्वांचल में ब्राह्मण और राजपूत के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।

ब्राह्मणों का नेतृत्व हरिशंकर तिवारी कर रहे थे। वहीं, ठाकुरों के बीच वीरेंद्र प्रताप शाही अपनी पकड़ बनाए हुए थे। गोरखपुर में छात्र राजनीति चरम पर थी। ऐसे में दोनों गुट लगातार आमने-सामने आ रहे थे। ऐसे ही दौर में अमरमणि त्रिपाठी ने सियासत में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: हर हाल में साली को पाने की चाहत: शादी को राजी न हुई लड़की तो जीजा ने की नीच हरकत, मुंह छिपाने को मजबूर पीड़िता

1980 में पहली बार वीरेंद्र शाही के खिलाफ ठोंकी थी ताल

अमरमणि त्रिपाठी ने पहला चुनाव 1980 में वीरेंद्र शाही के खिलाफ लक्ष्मीपुर सीट से लड़ा और हार गए। 1985 में एक बार फिर लक्ष्मीपुर से चुनावी मैदान में उतरे। इस बार भी हार मिली। 1989 में तीसरी बार की कोशिश में विधायक चुने गए। इसके बाद अमरमणि ने अपनी सियासी जमीन तैयार ली। फिर 1996, 2002 और 2007 में विधायक बने। 2007 में मधुमणि हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई, इसके बाद चुनाव नहीं लड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed