फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bihar Sampark Kranti run under construction on track in Gorakhpur

गोरखपुर में टला बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पटरी पर चला दी बिहार संपर्क क्रांति, मचा हड़कंप; जांच के आदेश

Sat, 26 Aug 2023 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Aug 2023 10:18 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर कैंट यार्ड में रिमॉडलिंग (एनआई) का कार्य चल रहा है। इस दौरान ट्रेनों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम ट्रेन नंबर 12565 के गोरखपुर कैंट से गोरखपुर जंक्शन पर आते समय एक अन-यूजुअल नोटिस किया गया, जिसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Sampark Kranti run under construction on track in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गोरखपुर कैंट स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरी लाइन पर चला दी गई। ट्रेन अभी कुछ ही दूर बढ़ी थी कि ड्राइवर (लोको पायलट) ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया और बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को वापस मेन लाइन पर लाने में 40 मिनट लग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन बन रही है, जिसके लिए नान इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा कैंट स्टेशन के विस्तारीकरण का भी काम हो रहा है। 30 अगस्त तक इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। महत्वपूर्ण ट्रेनों को काशन (धीमी स्पीड पर सुरक्षा निगरानी के साथ) पर चलाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम पांच बजे बिहार संपर्क क्रांति कैंट स्टेशन पर पहुंची। धीमी गति से स्टेशन के प्लेटफॉर्म को पार करते ही ट्रेन निर्माणाधीन तीसरी लाइन पर चली गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर गुंडई करने तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस बीच ड्राइवर को गलत सिग्नल का अहसास हुआ तो उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन की गति धीमी थी, लिहाजा ट्रेन एक झटके में रुक गई। यात्रियों को हल्का झटका लगा, लेकिन सब सुरक्षित रहे। रेलकर्मियों ने आनन-फानन इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। ट्रेन को बैक करके लाने में करीब 40 मिनट लग गए। इसके बाद गोरखपुर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुल डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही।

इसे भी पढ़ें: महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश, वीडियो भेजकर बोला-मुझसे शादी करोगी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर कैंट यार्ड में रिमॉडलिंग (एनआई) का कार्य चल रहा है। इस दौरान ट्रेनों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम ट्रेन नंबर 12565 के गोरखपुर कैंट से गोरखपुर जंक्शन पर आते समय एक अन-यूजुअल नोटिस किया गया, जिसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ट्रेन एवं सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed