फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   obscene messages on woman whatsapp man arrested

Gorakhpur News: महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश, वीडियो भेजकर बोला-मुझसे शादी करोगी

Sat, 26 Aug 2023 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भुईधरपुर निवासी मनीष साहनी व बढ़या चौक निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उनके पति नासा म्यूजियम अलायंस की सदस्य हैं।

विज्ञापन
obscene messages on woman whatsapp man arrested
चिलुआतल में महिला को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश व वीडियो भेजकर युवक ने पहले परेशान किया। हद तब हो गई, जब शादीशुदा महिला से जबरन शादी करने का प्रस्ताव तक दे डाला। परेशान महिला ने पहले 1090 पर शिकायत की तो मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को नंबर दे दिया।
विज्ञापन


हरकतें बढ़ती देख महिला के पति ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भुईधरपुर निवासी मनीष साहनी व बढ़या चौक निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उनके पति नासा म्यूजियम अलायंस की सदस्य हैं। महिला के पति ने मामले में 29 जुलाई 2023 को अज्ञात युवकों पर उनके मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच साल से जर्जर प्राइवेट वार्ड में इलाज करा रहे थे अमरमणि, पत्नी को भी यहीं किया गया शिफ्ट

उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह और उनके पति टेकोलॉजी नामक संस्था चलाते हैं, जो स्पेस रिसर्च कंपनी नासा म्यूजियम अलायंस व अंतरराष्ट्रीय तारामंडल सोसाइटी की सदस्य है। साथ ही इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन से पंजीकृत है।

बताया कि उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। इसकी शिकायत 1090 पर की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed