फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Policemen recovered from BJP councillor, line present

Gorakhpur News: सिपाहियों ने भाजपा पार्षद से कर ली वसूली, लाइन हाजिर

Thu, 21 Dec 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Policemen recovered from BJP councillor, line present
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद आरएमडी ने की थी शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के भाजपा पार्षद से ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने के नाम पर सिपाहियों पर 55 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद सिपाहियों ने रुपये वापस किए। यह मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

मामला शाहपुर थानाक्षेत्र के कौआबाग पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दो पुलिस वालों ने मिट्टी लदे वाहन को अवैध खनन के आरोप में रोक लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के नाम पर भाजपा पार्षद से 55 हजार रुपये वसूल लिए। राज्यसभा सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल पुलिस अफसरों से शिकायत की। इसके बाद एसपी सिटी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों सिपाहियों से रुपये वापस होने और उनके खिलाफ कार्रवाई पर पार्षद राजेश कुमार ने डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का आभार जताया। पार्षद ने सोशल मीडिया पर यह सूचना देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है कि दो कांस्टेबल ने उनकी दो गाड़ियों को जबरन पकड़ लिया था और उनका आर्थिक उत्पीड़न किया। घटना की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को देने के बाद उनके विशेष पहल पर पुलिस विभाग के दोषी कांस्टेबल पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed