{"_id":"69d81674fd95698b6c021461","slug":"policemen-accused-of-breaking-and-burning-dr-ambedkars-banner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284858-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिसकर्मियों पर डॉ. आंबेडकर का बैनर तोड़कर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिसकर्मियों पर डॉ. आंबेडकर का बैनर तोड़कर जलाने का आरोप
Fri, 10 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोला। क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के बैनर को तोड़कर जलाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में गौतम बुद्ध सेवा समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी गोला को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
समिति के सदस्यों का आरोप है कि गोला थाने में तैनात दो सिपाहियों ने आठ अप्रैल की रात बेवरी चौराहे पर लगाए गए डॉ. आंबेडकर के बैनर को तोड़कर जला दिया। यह बैनर 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए लगाया गया था। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति उपजिलाधिकारी गोला से ली गई थी। समिति ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देशद्रोह में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना का वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसे जांच में प्रस्तुत किया जा सकता है। पत्रक देने वालों में कन्हैयालाल, प्रिंस, इंद्रजीत बाल्मीकि, जंगबहादुर, विजय आनंद, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, बबलू गौतम, संजय और रामू प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।