फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will run Operation Hunt to stop incidents of theft: SSP

Gorakhpur News: चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ऑपरेशन हंट चलाएगी पुलिस: एसएसपी

Sat, 15 Jun 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Police will run Operation Hunt to stop incidents of theft: SSP
गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल में चोरी की घटनाओं को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बेहद ही गंभीरता से लिया है। शुक्रवार की रात एसएसपी ने बड़हलगंज, सिकरीगंज और गोला सहित कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान एसएसपी ने भौगोलिक स्थिति के साथ ही पुलिस की मौजूदगी का हाल भी देखा। चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए एसपी क्राइम कैंप करेंगे। साथ ही थाना प्रभारियों का गश्त मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने चेताया है कि यदि आगे कोई घटना हुई तो हलका प्रभारी, बीट सिपाही और थाना प्रभारी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। ऑपरेशन हंट चलाकर चोरी की घटनाओं की रोकथाम की जाएगी। उधर थानेदारों ने आमजन के साथ बैठक करके चोरों से निपटने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


जिले के बड़हलगंज, गोला, सिकरीगंज, खजनी सहित कई थाना क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से चोर उत्पात मचा रहे हैं। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए शुक्रवार की रात एसएसपी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने सभी जगहों पर हुई घटनाओं की जानकारी ली। पुलिस का मूवमेंट भी देखा। सीसीटीवी फुटेज में चोरों के बारे में सुराग मिला है। एसएसपी ने कहा है कि ऑपरेशन हंट चलाकर चोरी की घटनाओं की रोकथाम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed