फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will monitor by making a list of smack addicts in Gorakhpur

Gorakhpur News: स्मैक के लती लोगों की लिस्ट बनाकर निगरानी करेगी पुलिस, एडीजी ने तैयार किया प्लान

Mon, 26 Dec 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि स्मैक के खिलाफ अभियान चलाने का खाका तैयार कर लिया गया है। नए साल में इसकी शुरुआत पुलिस कर देगी। पुलिस अभी तक कारोबार से जुड़े लोगों को ही पकड़ पाई है। धंधे में बाहरी कौन से लोग हैं, उन तक भी पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Police will monitor by making a list of smack addicts in Gorakhpur
एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मैक के लती लोगों की लिस्ट तैयार कर पुलिस उनकी निगरानी करेगी। स्मैक बेचने वालों को कहां से मादक पदार्थ मिल रहा है, पुलिस इसके तह तक जाकर कार्रवाई करेगी। एडीजी अखिल कुमार ने स्मैक को जड़ से खत्म करने के लिए प्लान तैयार किया है, जिसे नए साल से अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


एडीजी के मुताबिक, गोरखपुर के सभी थानों में एक लिस्ट बनाई जाएगी। लिस्ट में स्मैक का नशा करने वाले उस इलाके के युवाओं के नाम होंगे। लिस्ट बनाकर पुलिस नशे के लती युवाओं की निगरानी भी करेगी। उनके जरिए ही ये पता करेगी कि उन्हें स्मैक कहां से मिल रहा है, इसका पता करके नशे के धंधेबाजों और तस्करों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए स्मैक का धंधा करने वालों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद उनकी संपत्ति को भी चिह्नित कर जब्त किया जाएगा, ताकि पकड़े जाने के बाद फिर वे फिर नशे के नेटवर्क को खड़ा न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से आ रही खेप वहां भी होगी कार्रवाई
एडीजी द्वारा इस बार जो प्लान तैयार किया जा रहा है, उसके अनुसार किसी भी हाल में स्मैक के धंधे को जड़ से समाप्त करना है। इसलिए जहां से भी स्मैक की खेप शहर में आती होगी, वहां पहुंचकर पुलिस कार्रवाई करेगी।


एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि स्मैक के खिलाफ अभियान चलाने का खाका तैयार कर लिया गया है। नए साल में इसकी शुरुआत पुलिस कर देगी। पुलिस अभी तक कारोबार से जुड़े लोगों को ही पकड़ पाई है। धंधे में बाहरी कौन से लोग हैं, उन तक भी पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed