{"_id":"64a32f13e07bec387d0cae05","slug":"police-will-go-to-the-bottom-of-conversion-will-send-the-network-to-jail-special-dg-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-228328-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण की तह तक जाएगी पुलिस, नेटवर्क को खंगाल कर भेजेंगे जेल : स्पेशल डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण की तह तक जाएगी पुलिस, नेटवर्क को खंगाल कर भेजेंगे जेल : स्पेशल डीजी
विज्ञापन
- सरकार धर्मांतरण को लेकर सख्त, गोरखपुर-बस्ती मंडल के अफसरों को समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश
- स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार बोले, एटीएस ने दो लोगों को दबोचा है, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार धर्मांतरण को लेकर सख्त है। यूपी एटीएस ने रविवार को दो लोगों को इस आरोप में दबोचा है, उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कहा कि, गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में भी इसे लेकर प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार व डीजीपी विजय कुमार ने निर्देश दिया है। पुलिस गिरोह के जड़ तक काम करेगी और जो भी इसके पीछे होगा उसे बेनकाब कर जेल के सलाखों के पीछे भेजेगी।
यह बातें, सोमवार को गोरखपुर दौरे पर डीजीपी के साथ आए स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व के दिनों में गेम के माध्यम से बच्चों का माइंड वॉश कर धर्मांतरण किए जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं। यही वजह है कि पुलिस इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस के सभी विंग इसपर काम कर रहे हैं और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई भी की जा रही है। गाजियाबाद में गेम के जरिए धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र से यूपी पुलिस टीम ने दबोचा था और अब दो लोगों को एटीएम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही है और शासन स्तर से भी इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।
कांवड़ियों को नहीं आएगी दिक्कत, सुरक्षा में रहेगी पुलिस
डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि समीक्षा बैठक कर गोरखपुर-बस्ती मंडल के अफसरों को कांवड़ियों को लेकर पर्याप्त व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। कांवड़ यात्रियों को कही कोई दिक्कत न आने पाए, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रूट डायवर्जन, ठहराव स्थल, सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की गई है। डीजीपी ने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री का कुशीनगर व गोरखपुर में प्रधानमंत्री के संभावित आवागमन को लेकर भी अफसरों को निर्देश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।