{"_id":"6034dbd58ebc3ee91f3b697a","slug":"police-video-viral-on-social-media-during-beating-a-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: असुरन चौकी इंचार्ज पर ठेले वालों की पिटाई का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: असुरन चौकी इंचार्ज पर ठेले वालों की पिटाई का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Tue, 23 Feb 2021 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शाहपुर इलाके के असुरन चौकी इंचार्ज अरविंद राय पर ठेले वालों की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि रविवार को रुपये देने से मना करने पर चौकी इंचार्ज ने ठेले वालों की पिटाई की। एक पीड़ित ने सोशल मीडिया पर संबंधित वीडियो वायरल किया है।
पीड़ित ठेले वालों ने गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम कैंप कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही सीओ गोरखनाथ से भी शिकायत की है। सीओ गोरखनाथ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी असुरन चुंगी निवासी विमलेश शुक्ला, रमाकांत, राजेश, संजय कुमार समेत कई दुकानदारों ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे ठेले और सड़क की पटरी पर फल और मछली बेचते हैं। रविवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब चौकी इंचार्ज आए और ठेले से सामान लेने लगे। उनके साथ एक और दरोगा मौजूद थे।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने कहा कि हर महीने दो से तीन हजार रुपये देने होंगे नहीं तो यहां पर दुकान नहीं लगेगी। इसका विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। ठेले पर रखा सामान भी फेंक दिया गया। पिटाई से उन्हें काफी चोटें आई हैं। मेडिकल कराने भी गए थे, लेकिन अस्पताल से लौटा दिया गया।
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह का कहना है कि पटरी पर दुकान लगाने वालों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असुरन चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने कहा कि रुपये नहीं देने पर पिटाई का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। सड़क पर ठेला लगाने वाले को हटाया गया है। हो सकता है, कार्रवाई के दौरान भागने के चक्कर में गिरकर कोई चोटिल हो गया हो।