{"_id":"66205be0afbe536861029754","slug":"police-searching-for-the-wrench-used-in-the-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-529074-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्या में प्रयुक्त रिंच की पुलिस को तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्या में प्रयुक्त रिंच की पुलिस को तलाश
विज्ञापन
कैंट इलाके में गाड़ी धुलाई सेंटर में युवक की हुई थी हत्या
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता चौराहे के पास मंगलवार रात गाड़ी धुलाई सेंटर में बिरजू की हत्या के मामले में पुलिस हत्या की वजह जानने और घटना में प्रयुक्त रिंच बरामद करने के लिए हिरासत में लिए गए आरोपी कल्लू से बुधवार को पूछताछ की है।
बिरजू के भाई दुर्गेश चौहान की तहरीर पर मोहल्ले के ही कल्लू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक अलहदादपुर निवासी 29 वर्षीय बिरजू बेतियाहाता चौराहे के पास स्थित गाड़ी धुलाई सेंटर पर काम करता था। वहां उसके मोहल्ले का कल्लू भी काम करता है।
मंगलवार की रात बिरजू और कल्लू दोनों शराब के नशे में आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। आरोप है कि कल्लू ने पाइप रिंच से बिरजू के गले पर प्रहार किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिरजू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।