{"_id":"60f3ca028ebc3e61b96e3aa0","slug":"police-searched-for-girl-who-got-angry-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मध्य प्रदेश से नाराज होकर आई युवती को पुलिस ने खोजा, बोली- नहीं जाऊंगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मध्य प्रदेश से नाराज होकर आई युवती को पुलिस ने खोजा, बोली- नहीं जाऊंगी घर
Sun, 18 Jul 2021 11:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:58 AM IST
सार
सात महीने शहर आई युवती यहीं करने लगी नौकरी, वीडियो बना कर लौटी मध्य प्रदेश की पुलिस टीम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश से करीब सात महीने पहले गोरखपुर आई युवती को शनिवार को रामगढ़ ताल पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर खोज निकाला। मध्यप्रदेश में उसके अपहरण का केस दर्ज है। पूछताछ में पता चला कि वह घर से नाराज होकर आई थी और अब गोरखपुर में नौकरी करती है।
विज्ञापन
युवती के घर जाने से इन्कार करने पर मध्य प्रदेश से आई टीम उसके बयान का वीडियो बनाकर लौट गई। युवती के सकुशल होने की सूचना पाकर घरवालों ने उससे बातचीत की और संपर्क में रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश से पुलिस टीम गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस ने एसएसपी से संपर्क कर बताया कि वहां से अपहरण की गई लड़की इस समय गोरखपुर में मौजूद है। इसके बाद ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान रामगढ़ ताल पुलिस को सूचना मिली कि तारामंडल के पास वह लड़की किराए के मकान में रह रही है। महिला पुलिस के साथ इंस्पेक्टर रामगढ़ ताल जगत नारायण सिंह खुद मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस की मदद से युवती को थाने लाया गया।
मध्य प्रदेश पुलिस ने भी उससे पूछताछ की जिसमें युवती ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं किया गया है, बल्कि वह घर से नाराज होकर गोरखपुर आई है और अब यहीं पर नौकरी कर रही है।
युवती ने कहा कि वह यहीं रहना चाहती है। उसने खुद के बालिग होने का प्रमाण पत्र भी दिखाया जिसके बाद पुलिस ने उसका वीडियो बनाया और उसे किराए के कमरे पर पहुंचा दिया। घरवालों ने भी युवती के अपहरण न होने की जानकारी पाकर राहत की सांस ली है और उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क में रहने को कहा है।