फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police rushed to the news of murder, investigation revealed the case to be false

Gorakhpur News: हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में झूठा निकला मामला

Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the news of murder, investigation revealed the case to be false
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के सिकतौर में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे रितेश नामक युवक को गोली मारने सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल संबंधित थाने की टीम मौके के लिए रवाना हुई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। जांच में सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकतौर में कई स्थानों पर छानबीन की लेकिन कहीं भी गोली चलने या किसी व्यक्ति के घायल होने के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले नंबर की जांच शुरू की। तकनीकी टीम की मदद से जब कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि कॉल की लोकेशन देवरिया की मिल रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस नंबर से कॉल की गई थी, उस पर इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद थी। इस वजह से पुलिस के लिए कॉल बैक कर सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं हो सका। इससे शक और गहरा गया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक पुलिस टीम सिकतौर और आसपास के इलाकों में लगातार जांच करती रही। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, ताकि उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed