{"_id":"669da43a310fd84bb70ae896","slug":"police-returned-rs-173-lakh-from-online-fraudsters-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-628409-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑनलाइन ठगों से पुलिस ने वापस कराए 1.73 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑनलाइन ठगों से पुलिस ने वापस कराए 1.73 लाख रुपये
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में शेयर बाजार में रुपये लगाने का झांसा देकर ठग लिए थे 1.73 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला (गोरखपुर)। ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस ने ठगों से तकरीबन एक वर्ष बाद एक लाख 73 हजार रुपये वापस करा लिया है। रुपये खाते में वापस आने की जानकारी पाकर पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल उठा।
गोला इलाके के सुरदापार राजा निवासी मुंशी लाल पुत्र रामदरश यादव ने 28 दिसंबर 2023 को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि 23 सितंबर 2023 को दो अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्लान समझाया। उसके द्वारा शेयर में पैसा लगाने के फायदों का लालच दिया और उसके दस्तावेजों को मंगाकर डीमैट खाता खुलवाया। शेयर मार्केट मे पैसा लगाने के लिए अपने खाते में 85500 रुपये मंगा लिया। पुनः एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा फोन कर के विभिन्न खातों में 35 हजार, 50 हजार व अंतिम में 7200 रुपये मंगवाये। उसके बाद में पता चला कि उनके साथ कुल 173000 की ठगी हो चुकी है।
पुलिस ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को जो जानकारी मिली उसके अनुसार ठग मध्यप्रदेश में थे। सभी आरोपियों की जानकारी के साथ मध्यप्रदेश के तीन जिलों में जाकर ठगों से 173000 रुपये की वापसी पीड़ित के खाते में रविवार को कराया गया।