फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police registered an FIR on the complaint of the UP Gramin Bank branch manager.

Gorakhpur News: नमकीन उद्योग के नाम पर लिया 9 लाख का लोन, नहीं चुकाया तो प्राथमिकी

Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Police registered an FIR on the complaint of the UP Gramin Bank branch manager.
- यूपी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
विज्ञापन

- पीएमएफएमई योजना के तहत स्वीकृत हुआ था ऋण, मशीन सप्लाई को लेकर सामने आया विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

गोला। थाना क्षेत्र के गौरखास स्थित यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से नमकीन उद्योग लगाने के नाम पर लिए गए ऋण की अदायगी न करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश कुमार मिश्रा व अभय इंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की है।

बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि भूपगढ़ निवासी अखिलेश कुमार मिश्रा ने छह फरवरी 2025 को पीएमएफएमई योजना के तहत नमकीन उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया था। जांच के बाद उनके नाम नौ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। तहरीर के अनुसार, कोटेशन के आधार पर बैंक की ओर से नौ लाख रुपये और लाभार्थी अखिलेश मिश्रा के खाते में जमा किए गए। इसके बाद पूरी धनराशि नेफ्ट के माध्यम से अभय इंटरप्राइजेज, गोरखपुर के खाते में भेज दी गई। बैंक के अनुसार, ऋण स्वीकृत होने के बाद अखिलेश मिश्रा को मशीनरी लगाकर इसकी सूचना बैंक को देने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने बताया कि अभय इंटरप्राइजेज की ओर से कोई मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं जब बैंक ने अभय इंटरप्राइजेज से संपर्क किया तो उन्होंने मशीनरी उपलब्ध कराने का दावा करते हुए साक्ष्य और रसीद भी प्रस्तुत की। दोनों पक्षों से स्थिति स्पष्ट करने के लिए बैंक की ओर से लिखित नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई और संबंधित खाता एनपीए हो गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस मामले में कई बार थाने पर शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। एसएसपी से शिकायत पर उनके आदेश पर गोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed