फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police registered a case of gangster against accused of group sexual of 70 years old in gorakhpur

70 साल की बुजर्ग से सामूहिक दुष्कर्म: दो बदमाशों ने पहले घर का सामान लूट, फिर रस्सी से हाथ-पैर बांध लूटी अस्मत

Mon, 28 Nov 2022 08:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 08:43 AM IST
सार

पीड़ित महिला कमरे में अकेले सोई थी। रात में दो बदमाश उसके घर में घुसे और सामान लूटने लगे। खटपट की आवाज होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। दोनों बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर दिया और रस्सी से दोनों हाथ व पैर बांध दिया। 

विज्ञापन
Police registered a case of gangster against accused of group sexual of 70 years old in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुलरिहा इलाके के एक गांव में 70 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट करने के दोनों आरोपियों पर डीएम की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना 18 सितंबर की रात में हुई थी। पीड़ित महिला कमरे में अकेले सोई थी। रात में दो बदमाश उसके घर में घुसे और सामान लूटने लगे। खटपट की आवाज होने पर महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। दोनों बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर दिया और रस्सी से दोनों हाथ व पैर बांध दिया। कमरे में रखे पांच हजार रुपये व कान के टॉप्स आदि लूटने के बाद बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अमरजीत उर्फ मिट्ठू व अरविंद निषाद के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में बुजुर्ग महिला ने अपने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। गुलरिहा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed