फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police recruitment exam candidates demonstrated in Pant Park

Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पंत पार्क में किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam candidates demonstrated in Pant Park
पेपर आउट होने का लगाया आरोप, परीक्षा निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखा अभ्यर्थियों को हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट होने का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार सुबह गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने पंत पार्क में प्रदर्शन किया। जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी छात्र परीक्षा निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी जब अभ्यर्थी नहीं हटे तब सख्ती बरतनी पड़ी। प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस पकड़कर कैंट थाने ले गई, लेकिन बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी काे दो-दो पालियों में 47 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो दिन की परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा होने के बाद से ही अभ्यर्थी प्रश्न पत्र आउट होने का आरोप लगाते रहे। सोमवार काे खजनी और सहजनवां क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के आसपास क्षेत्र के अभ्यर्थी सुबह से ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में पहुंचने लगे और 11 बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिए। जानकारी मिलने पर सीओ कैंट अंशिका वर्मा, सीओ एलआईयू, एसडीएम आदि अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र आउट होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते रहे। वे परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उनकी मांग उचित जगह पहुंचाने की बात कही, लेकिन अभ्यर्थी हटने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों से वार्ता के दौरान अभ्यर्थियों ने पेपर आउट होने का साक्ष्य भी दिखाया। इसी बीच तीखी बहस भी होती रही। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी जब अभ्यर्थी पीछे हटने को राजी नहीं हुए ताे एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और सख्ती बरतते हुए उन्हें हटाया।
----
पंत पार्क और डीडीयू परिसर का किया निरीक्षण
अभ्यर्थियों के हटने के बाद एसपी सिटी ने अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ पहले पंत पार्क और फिर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों की तलाश की।

-----
काेट
पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र आउट होने का आरोप लगा कुछ लोग पंत पार्क के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंची थी। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर हटाया गया।
- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed