फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police raid on hookah bar in Shahpur, Gorakhpur, boys and girls were blowing smoke - case registered

नशे के आदी बन रहे युवा: गोरखपुर के हुक्का बार में छापा...'धुआं' उड़ाते मिले लड़के-लड़कियां- 8 पर केस दर्ज

Sat, 11 Jan 2025 11:02 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

पकड़े गए संचालक गीता वाटिका निवासी अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया का रोहित छेत्री और विनय साहनी पर शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट भिजवा दिया। वहां आरोपियों को जमानत मिल गई। इसके अलावा मौके से भागने वाले अनिरुद्ध ओझा, रुचि शर्मा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Police raid on hookah bar in Shahpur, Gorakhpur, boys and girls were blowing smoke - case registered
इसी बिल्डिंग में चल रहा था हुक्का बार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

पाबंदी के बाद भी शाहपुर इलाके में चोरी छिपे हुक्का बार चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात को शाहपुर पुलिस ने छापा मारा तो धुआं उड़ाते 15 लड़के-लड़कियां मिलीं। पुलिस ने हुक्का बार के संचालक और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ही 10 हुक्का और तंबाकू व फ्लेवर बरामद कर संचालक समेत आठ पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शाहपुर पुलिस ने बताया कि गीता वाटिका के पास एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। यहां पर कम उम्र के लड़के-लड़कियों को संचालक लाइसेंस होने का दावा करके हुक्का पीने के लिए बुलाता था। सूचना पर रात करीब नौ बजे छापा मारा गया। वहां लड़के-लड़कियां हुक्का पीते हुए मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद पकड़े गए लड़के-लड़कियों के अभिभावकों को सूचना दी गई। अभिभावक आए तो लड़के-लड़कियों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी हरकत न करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए संचालक व तीन कर्मियों को मिली जमानत

पकड़े गए संचालक गीता वाटिका निवासी अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया का रोहित छेत्री और विनय साहनी पर शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट भिजवा दिया। वहां आरोपियों को जमानत मिल गई। इसके अलावा मौके से भागने वाले अनिरुद्ध ओझा, रुचि शर्मा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

वर्जन

पाबंदी के बाद भी हुक्का बार चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। भागने वाले आरोपियों की तलाश चल रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed