{"_id":"5f6a65258ebc3ee291484546","slug":"police-picks-up-brother-of-former-bjp-paarshad-gorakhpur-city-news-gkp36658072","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड: भाजपा के पूर्व पार्षद के भाई को पुलिस ने उठाया, ढाई लाख रुपये के लेनदेन का था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका हत्याकांड: भाजपा के पूर्व पार्षद के भाई को पुलिस ने उठाया, ढाई लाख रुपये के लेनदेन का था विवाद
Wed, 23 Sep 2020 02:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
इसी गली में डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की हुई हत्या।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के सेंट जॉन चर्च गली में शिक्षिका डेविना उर्फ निवेदिता मेजर (42) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को भाजपा के एक पूर्व पार्षद के भाई को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पार्षद के भाई का डेविना से ढाई लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था।
विज्ञापन
अब तक की तहकीकात में पुलिस इस नतीजे पर जरूर पहुंच चुकी है कि यह लूट के लिए हत्या जैसा मामला नहीं, इसमें भाड़े के शूटरों का इस्तेमाल हुआ है। यह किसने किया, क्यों किया और शूटर कौन हैं, पुलिस को यही गुत्थी सुलझानी है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डेविना के पति मनीष के बड़े भाई अखिलेश मेजर और बारह साल के भतीजे को भी बुलाकर पूछताछ कर जानकारियां जुटाई है। डेविना की मोबाइल कॉल डिटेल से आखिरी बार एक युवक से बात होने की मिली जानाकरी पर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस प्रकरण में तीन नामजद आरोपी सहित 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े एक-एक विवाद की जांच कर रही है। इसी दौरान पुलिस को भाजपा के पूर्व पार्षद के भाई से विवाद की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के भाई ने ईसाई समाज की एक महिला से शादी की है। उसी के जरिए ही डेविना से उसकी पहचान हो गई थी। करीब एक साल पहले उसने डेविना से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इसे लेकर एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें मोहल्ले के कुछ लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पूर्व पार्षद के भाई ने दो लाख रुपये तो लौटा दिए, लेकिन 50 हजार रुपये अभी भी बकाया था।
हत्या की वजह पर उलझी पुलिस, शूटरों के करीब पहुंचने का दावा
लूट की कोशिश, प्रॉपर्टी विवाद या प्रेम संबंध में वारदात के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस हत्या की वजह को लेकर उलझ गई है। हालांकि पुलिस को लूट की कोशिश में वारदात के एंगल पर यकीन नहीं है। इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि डेविना का पर्स, रुपये आदि मौके पर ही बरामद हो गए थे। ऐसे में लूट के लिए वारदात की बात समझ में नहीं आ रही।
अब पुलिस का सारा जोर शूटरों को पकड़ने पर है। उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि शूटर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या क्यों और किसने कराई? खबर है कि पुलिस ने कुछ शूटरों की पहचान कर ली है और उनके करीब तक पहुंच चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
अब पुलिस का सारा जोर शूटरों को पकड़ने पर है। उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि शूटर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या क्यों और किसने कराई? खबर है कि पुलिस ने कुछ शूटरों की पहचान कर ली है और उनके करीब तक पहुंच चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।