फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police picked up one in case of shooting a businessman

व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक को उठाया

Sun, 03 Jan 2021 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police picked up one in case of shooting a businessman
व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक को उठाया
विज्ञापन

गोरखपुर। नौतनवां के होजरी व्यापारी प्रशांत जायसवाल को गोली मारने के मामले में, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। व्यापारी के भाई ने उस युवक का नाम बताया था जिसके आधार पर पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उधर, व्यापारी की हालत स्थिर बनी हुई है। लखनऊ में उनका उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

महराजगंज के नौतनवां स्थित सरोजनी नगर निवासी, श्याम प्रकाश जायसवाल के पुत्र प्रशांत को मानीराम क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। वारदात उस वक्त हुई जब प्रशांत एक दुकान पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बदमाश भी महराजगंज के रहने वाले हैं। इसके बाद व्यापारी के भाई विपिन ने लूट की नीयत से गोली मारने की आशंका जताई, मगर थाने में तहरीर नहीं दी। एक युवक का नाम भी विपिन ने पुलिस को बताया था। पुलिस उसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यापारी के पेट में गोली फंसी होने की वजह से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed