फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police on Monday arrested six miscreants involved in mobile phone robbery incidents in the district.

Gorakhpur News: लूट करने वाले छह बदमाश दबोचे गए, पांच मोबाइल फोन बरामद

Tue, 27 Jun 2023 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Police on Monday arrested six miscreants involved in mobile phone robbery incidents in the district.
जिले में मोबाइल फोन लूट की घटनाओं में शामिल छह बदमाशों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गोरखपुर जिले में मोबाइल फोन लूट की घटनाओं में शामिल छह बदमाशों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोरखनाथ, पीपीगंज और झंगहा पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग पकड़ा। उनके पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद किए गए। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


झंगहा पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है। एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि झंगहा के बलुघट्टा पुल के पास 15 जून की रात को करीब 10 बजे क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी विजयमणि शाही के साथ मारपीट कर तीन अज्ञात लुटेरों ने 10 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन


विजय मणि शाही बाइक से अपने किसी परिचित को लक्ष्मणपुर रुपये पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए लक्ष्मणपुर माईधिया निवासी आलोक निषाद, शिवपुर घेरवा निवासी शैलेश निषाद व शिवपुर अतडीहा निवासी सूरज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनका साथ देने वाले एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन व नकदी बरामद कर लिए। पूछताछ में बताया कि यह महाकाल नाम से ग्रुप बनाने की तैयारी में थे। वहीं, पीपीगंज पुलिस ने लूट के तीन मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के मोहरीपुर सनी बाजार निवासी दीपक के रूप में हुई।

वहीं, गोरखनाथ पुलिस ने लूट के तीन मोबाइल फोन, नकदी के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गोरखनाथ के नौरंगाबाद निवासी अबरार उर्फ सोएब, सुमेर सागर निवासी मोहम्मद जैद उर्फ राजू और बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी मोहम्मद सैफ के रूप में हुई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed