फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police officer stunned by jawans being Corona positive in basti

Corona: रक्षक खुद ही होने लगे बीमार, अब मदद कौन करे 'सरकार'

Fri, 24 Jul 2020 11:58 AM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, बस्ती।
संवाद एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Jul 2020 11:58 AM IST
सार

  • पुलिस अफसर,जवानों के पॉजिटिव होने से हड़कंप
  • एडिशनल एसपी, दरोगा-सिपाही मिले पॉजिटिव
  • लालगंज थाने का मुंडेरवा से हो रहा कामकाज
  • एएसपी के पॉजिटिव होने से अंदरखाने में खलबली

विज्ञापन
Police officer stunned by jawans being Corona positive in basti
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले की पुलिस महकमे में महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंदर में खलबली मची हुई है। हालात ऐसे हैं कि एसपी दफ्तर सील, लालगंज थाना मुंडेरवा से संबंध, वाल्टरगंज के सिपाही पर एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


कारण यह रहा कि संक्रमित होने के बावजूद उसने बिना किसी को बताए ड्यूटी की। यह है पुलिस महकमे का सूरतेहाल। जिसके कंधे पर सुरक्षा-व्यवस्था का सारा भार है, वह खुद भी बीमार है। अब कहा जा सकता है कि अब मदद कौन करे सरकार..!
विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें- मृत वृद्ध की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में नहीं किया गया था भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते संतकबीरनगर से बस्ती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को महुली रोड पर लालगंज थाने के मथौली के आसपास सरेराह मनबढ़ों ने घेर लिया था। डॉक्टर थाने पर मदद की गुहार करते रहे लेकिन पुलिस तब पहुंची जब हमलावर भागकर छिप चुके थे।

विषम हैं हालात,फिर भी पुलिस तत्पर

इसमें पुलिस की चूक नहीं बल्कि हालात दोषी हैं। असल में लालगंज थाना सील होने की वजह से उसका कामकाज मुंडेरवा थाने से चल रहा था। ऐसे में मुंडेरवा से बनकटी मथौली पहुंचने में वक्त लगना लाजिमी है।

शुक्रवार को परशुरामपुर कस्बे की महिला एसपी दफ्तर फरियाद लेकर पहुंची। पट्टीदारों के उत्पीड़न से तंग महिला की थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो उसने बड़े अधिकारी से गुहार करने आई थी। लेकिन पहुंचते ही उसे बताया गया कि दफ्तर सील है। ऐसे में उसे वापस लौटना पड़ा।

बृहस्पतिवार को वाल्टरगंज के सिपाही को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसने बिना किसी को बताए ड्यूटी की। जिसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। उस सिपाही पर एफआईआर दर्ज की गई।

एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि हालात विषम हैं लेकिन आवश्यक कार्य पूरी तंमयता से किए जा रहे हैं। पुलिस हर हाल में आम जन की सेवा में तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed