फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old man corona report got positive after his death in sant kabir nagar

मृत वृद्ध की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में नहीं किया गया था भर्ती

Fri, 24 Jul 2020 09:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Old man corona report got positive after his death in sant kabir nagar
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बीमार शख्स की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में उसे संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

 

पीड़ित बेटे ने बताया कि पिता को सांस संबंधी बीमारी थी। चार दिन पूर्व पिता को जिला अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में स्थान का अभाव बताते हुए लौटा दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें- बीमा कंपनियों के पास 'लावारिस' तो नहीं पड़े हैं आपके पैसे, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं क्लेम

विज्ञापन

 

प्राइवेट अस्पताल में भी पिता को भर्ती नहीं किया गया तो वे उन्हें घर ले आए। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर दोबारा जिला अस्पताल ले गए। यहां से दोबारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि पीड़ित बेटे ने उन्हें भी यही जानकारी दी है। चार दिन पहले जब वृद्ध जिला अस्पताल पहुंचे थे तो उनका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। मंगलवार की शाम को वृद्ध की मौत हो गई थी। बुधवार देर शाम को आई रिपोर्ट में वृद्ध पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में नौ संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed