{"_id":"60ed70c68ebc3e4ae9570e93","slug":"police-not-disclose-in-many-broad-daylight-thefts-and-one-robbery-case-of-sahajanwan-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के इकबाल पर सवाल: बदलते रहे थानेदार नहीं हुआ लूट का खुलासा, दिन के उजाले में भी घर खंगाल देते चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के इकबाल पर सवाल: बदलते रहे थानेदार नहीं हुआ लूट का खुलासा, दिन के उजाले में भी घर खंगाल देते चोर
Tue, 13 Jul 2021 04:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:23 PM IST
सार
सहजनवा की कई दिनदहाड़े चोरियों तथा एक लूट मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में विगत तीन माह से चोरों का एक ऐसा रैकेट सक्रिय है जो खाली घर देखकर दिनदहाड़े घर को खंगाल देते हैं। जब तक मकान मालिक घर पहुंचते पूरा घर ही साफ हो चुका होता है। अभी हाल में ही दो जून को सहजनवा थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया।
परिवार के लोग किसी कार्य बस घर से बाहर गए थे और शाम होते ही जब वापस लौटे तो देखा कि चोरों ने घर को खंगाल दिया है। दोनों घरों की चोरी करीब 20 लाख की हुई, जिस के संबंध में दोनों पीड़ित पक्ष ने साईं बाबा थाने में तहरीर भी दी है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जबकि पिछले मार्च माह में ही इन चोरों ने लगातार तीन दिन तक तीन घरों से दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दिया। जिस पर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी, जिसका खुलासा आज तक सहजनवां पुलिस नहीं कर पाई।
इस मामले में एक वन दरोगा का परिवार भी शामिल है। जिनके घर से लाखों की चोरी हुई इससे तो पुलिस के इकबाल पर ही अब सवाल उठने लगा है। क्योंकि अभी तक चोर रात के अंधेरे में ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे लेकिन इस क्षेत्र में एक नया रैकेट सक्रिय हो गया है। जो यह तो हर लेता है कि किस घर में लोग घर से बाहर हैं और वह रात के अंधेरे का भी इंतजार नहीं करते और दिनदहाड़े ही चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही वाकया दो जून को सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थित विजयलक्ष्मी पत्नी अरुण कुमार लुचूई निवासी तथा इसी वार्ड में घर के बगल की ही अनुराधा यादव पत्नी के कृष्णमोहन यादव वार्ड नंबर 10 के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दोनों पीड़ितों ने बताया कि दोनों घरों को मिलाकर करीब 20 लाख की चोरी हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर भी दी गई है।

वहीं 26 जून दिन के करीब 4:00 बजे सेना से रिटायर राम प्रसाद यादव चकिया निवासी असलहा सटाकर 90 हजार नकद, डेढ़ तोला सोना की लूट को अंजाम दिया।
वहीं 31 मार्च भीटी रावत के भानु प्रताप यादव एवं 1 अप्रैल को लुचूई वार्ड नंबर 10 मर्चेंट नेवी के जवान विद्यासागर यादव तथा 19 अप्रैल को शाहबाजगंज निवासी वन दरोगा विजय शुक्ला के घर ताबड़तोड़ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरियों से सहजनवां थाना क्षेत्र में भय का माहौल है।
लोगों में रात के अंधेरों को छोड़िए दिन के उजाले में भी अपने घर को छोड़ने में भय सता रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस के सक्रियता पर सवालिया निशान होता है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इन चोरियों का खुलासा कर पाती है तथा दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे इन चोरों को धर दबोचने में असफल रही अस्थानी पुलिस।
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीम गठन के साथ ही क्राइम ब्रांच व साइबर सेल को लगाया गया है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
थाना प्रभारी सहजनवां राज प्रकाश सिंह का कहना है कि चोरी व लूट के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।