फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police monitoring lapses, history-sheeters slipping

Gorakhpur News: पुलिस की निगरानी में चूक, फिसल रहे हिस्ट्रीशीटर

Tue, 21 May 2024 05:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Police monitoring lapses, history-sheeters slipping
- आए दिन अपराध में सामने आ रहे हिस्ट्रीशीटरों के नाम
विज्ञापन

- अपराधियों की गतिविधियों जानकारी जुटाने में पुलिस फेल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में हाल में कई आपराधिक वारदातों हुईं हैं, जिनमें हिस्ट्रशीटरों के नाम सामने आए हैं। इससे पुलिस की निगरानी की भी पोल खुली है। हिस्ट्रशीटरों की निगरानी के लिए थाना स्तर पर पुलिस को लगाया गया है। बाकायदा पुलिस की ड्यूटी है कि वह हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर नजर रखें और उसकी क्रिया-कलाप के बारे में जानकारी रखनी होती है।

जब भी कोई बड़ी वारदात होती है, तब हिस्ट्रीशीटरों को लेकर पुलिस सक्रिय होती है। कुछ ही दिन बाद उनका संपर्क टूट जाता है। जब भी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन होता है, तो पुलिस की निगरानी की पोल खुल जाती है। पता चलता है कि जो हिस्ट्रीशीटर मर चुका है, उसकी भी पुलिस निगरानी कर रही थी।
विज्ञापन


-----
केस 1
हत्या के प्रयास में पकड़ा गया बदमाश
घोषीपुरवा के हिस्ट्रीशीटर पतिउर्रहमान उर्फ फैक अहमद पर 27 फरवरी को केस दर्ज किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फैक अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारापीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में हिस्ट्रीशीटर द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
केस 2
युवती का अपहरण कर फैलाई दहशत
गुलरिहा/भटहट क्षेत्र में शनिवार को बाजार जा रही श्यामदेरवा क्षेत्र की दो युवतियों को दिनदहाड़े अगवा कर कमरे में चार घंटे बंधक बनाने वाले महाराजगंज श्यामदेउरवा बड़हरा बरईपार निवासी हिस्ट्रीशीटर महफूज उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया गया। शनिवार को हुई घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

----------
केस 3
सहजनवां में हिस्ट्रीशीटर ने किया दुष्कर्म
सहजवां में आजमगढ़ की युवती के साथ संतकबीरनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर ताहिर अली ने अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।




-------
जिला बदर किया जाएगा हिस्ट्रीशीटर डिस्को तिवारी
गोरखपुर। पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भीटी तिवारी निवासी धीरेंद्र मोहन तिवारी उर्फ डिस्को पर जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 18 मई को भीटी स्थित एक पोखरे के पास पार्टी करते समय दो हिस्ट्रीशीटर डिस्को तिवारी और पीपीगंज जिंदापुर निवासी अंशुमान पांडेय को पिस्टल के साथ पुलिस ने पकड़ा। सोमवार को एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर धीरेंद्र तिवारी उर्फ डिस्को तिवारी की फाइल खोली गई। उस पर 28 केस दर्ज हैं और वह पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए डिस्को तिवारी को जिला बदर करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed