फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police line in policman

Gorakhpur News: पुलिस लाइंस में अब नहीं फरमाएंगे आराम...थानों पर हुई सिपाहियों की तैनाती

Sun, 13 Aug 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
police line in policman
गोरखपुर। लंबे समय से पुलिस लाइंस में आराम फरमा रहे सिपाहियों को अब क्षेत्र में जाकर पसीना बहना पड़ेगा। एसएसपी ने 257 सिपाहियों की पोस्टिंग थानों में कर दी है। इसमें 230 सिपाही ऐसे हैं, जो पुलिस लाइंस में तैनात हैं। ये सभी लंबे समय से बहाने बनाकर रह रहे थे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी को तत्काल प्रभाव से नए नियुक्ति वाली जगह पर काम करने का आदेश भी दे दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीमारी, तैयारी या फिर दूसरे तरह-तरह के बहाने बनाकर कई सिपाही ड्यूटी करने से बचते है और वह पुलिस लाइंस में ही रहना चाहते हैं। ऐसे सिपाहियों पर एसएसपी की नजर पड़ी तो उन्होंने सब को काम में लगा दिया है। सभी सिपाहियों की थाने में पोस्टिंग कर दी गई है। इतना ही नहीं, जो ज्यादा समय से पुलिस लाइंस में थे, उन्हें देहात के थानों में भेज दिया गया है। शहर से उनका कनेक्शन ही कट गया है।
विज्ञापन

एसएसपी की ओर से जारी तबादला आदेश से हड़कंप मच गया है। पुलिस में अंदरखाने अब इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि किसी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सिपाहियों का तबादला किया गया है। सभी को तत्काल नई जगह पर जाकर काम करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed