फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police lathi charge in katha of Pandit Dhirendra Shastri

Gorakhpur News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पुलिस ने किया लाठी चार्ज, कई घायल

Thu, 18 Jan 2024 09:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 09:57 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय कथा चल रही है। कथा के दूसरे दिन गुरुवार सुबह लगे दिव्य दरबार में लाखों की भीड़ उमड़ गई। ऐसे में पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
Police lathi charge in katha of Pandit Dhirendra Shastri
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पुलिस ने किया लाठी चार्ज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़हलगंज में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक युवती का सिर फट गया। आरोप है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं, जिससे युवती को चोट लगी। युवती का चोट लगा वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने बल प्रयोग से इन्कार किया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज में बृहस्पतिवार को बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा था। इस दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की तरफ बढ़ने लगे। तभी विधायक राजेश त्रिपाठी के समर्थक भी आ गए। अचानक भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने रस्सी की मदद से उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू होने पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा कि इस दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग कूदकर जाने लगे। इसी दौरान एक युवती को चोट लग गई। वह दौड़ते हुए भागी और पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाई। महिला मऊ की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed