फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police keep a close watch on the march to Lucknow; two individuals confined to their homes.

Gorakhpur News: लखनऊ कूच पर पुलिस की नजर, दो लोग घरों में रोके गए

Sat, 13 Jun 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Police keep a close watch on the march to Lucknow; two individuals confined to their homes.
गोरखपुर। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन को लेकर गोरखपुर में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद जिले से प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों पर नजर रखी गई। एहतियातन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को उनके घरों पर ही रोक दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया था। प्रदर्शन को देखते हुए गोरखपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसपी सिटी निमिष पाटील के निर्देश पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर लखनऊ जाने वाले यात्रियों की निगरानी की। साथ ही लखनऊ जाने वाली बसों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जो प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनकर देर रात लखनऊ पहुंचे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और बढ़ गई। ईको गार्डेन में प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की आशंका को देखते हुए विभिन्न जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई थी। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed