फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police issue directives to keep a close watch on those spreading rumors during festivals.

Gorakhpur News: त्योहारों पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर, पुलिस ने दिए निर्देश

Sun, 11 Oct 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Police issue directives to keep a close watch on those spreading rumors during festivals.
गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चिलुआताल थाने में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक कर आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों और संभ्रांत लोगों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने खजांची चौराहे पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के साथ गुलरिहा थाने का औचक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश गुनावत, अपर नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और शासन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। बैठक में थानाध्यक्ष चिलुआताल, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


खजांची चौराहे पर यातायात व्यवस्था परखी
एसएसपी ने शाहपुर क्षेत्र के खजांची चौराहे का निरीक्षण कर यातायात संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद गुलरिहा थाने के औचक निरीक्षण में जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, आवेदकों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था समेत कार्यालय व परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने और थाने में खड़े वाहनों का व्यवस्थित रखरखाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed