फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police is investigating where the woman was for four days.

Gorakhpur News: चार दिन कहां थी महिला.. पता लगा रही पुलिस

Fri, 21 Jun 2024 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating where the woman was for four days.
इलाके में बुधवार को 40 वर्षीय महिला की हत्या के बाद अर्द्धनग्न शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चार दिनों तक महिला कहां थी, यहां पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को महिला के किसी पूर्व परिचित पर ही उसकी हत्या का शक है। इसी दिशा में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। शव के आस-पास देसी शराब की शीशी, पानी का बोतल, पकौड़ी, दवा का रैपर मिलने से हैवानियत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मंगलवार की देर रात में ही महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस अब यह पता कर रही है कि 15 से 18 जून तक चार दिन आखिर वह कहां और किसके साथ थी। उसके पकड़े जाने पर हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस को शव के आस-पास से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके जरिए वह हत्या के आरोपी तक बहुत जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बांसगांव इलाके के युवक की पत्नी 14 जून को बेलघाट क्षेत्र स्थित मायके गई थी। 15 जून की शाम पांच बजे भाई ने ससुराल जाने के लिए बहन को घर से थोड़ी दूर पर छोड़ दिया था। मायके से ससुराल की दूरी महज 20 किलोमीटर है। दो घंटे में पत्नी के घर न पहुंचने पर पति ने उसके मोबाइल फोन पर शाम करीब सात बजे कॉल किया। तब पत्नी ने जवाब दिया कि वह पंजाब लुधियाना जा रही है। यह सुनकर पति को हैरानी भी हुई। इसके बाद पत्नी का मोबाइल फोन बंद हो गया। चार दिन बाद 19 जून को उरुवा के चचाईराम सिवान पर पचोहा पेट्रोल पंप के पीछे खेत में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हुई है दूसरी शादी
सूत्रों की मानें तो महिला और उसके पति दोनों की यह दूसरी शादी है। शादी के बाद दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। पति, पत्नी पर शक करता था क्योंकि वह अक्सर मोबाइल से किसी से बात करती थी। महिला के मोबाइल से भी कई अहम राज खुल सकते हैं।
पुलिस अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed