{"_id":"5e272b7f8ebc3e4ad8189b4f","slug":"police-introduced-lost-girl-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटक गई थी बच्ची, मसीहा बनी पुलिस तो लौट आई चेहरे पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटक गई थी बच्ची, मसीहा बनी पुलिस तो लौट आई चेहरे पर मुस्कान
Tue, 21 Jan 2020 10:19 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
मसीहा बनी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार इलाके में तीन साल की बच्ची घर से करीब एक किलोमीटर दूर भटक कर सड़क किनारे रो रही थी। जंगल अयोध्या गांव में बच्ची को रोता देख स्थानीय निवासी बलवीर उसके पास गए और कारण पूछा। बच्ची कुछ भी नहीं बता पा रही थी, बस दहाड़े मारकर रो रही थी। बलवीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 0323 मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाश शुरू की तो उधर गुजर रहे एक शख्स ने उसकी पहचान कर बताया कि बच्ची डांगीपार की रहने वाली है। फिर पुलिस वाले उसे लेकर घर पहुंचे। उधर, मां का रो रोकर बुरा हाल था। बेटी को पाते ही उसके चेहरे की मुस्कान लौट आई। पुलिस के इस काम की सभी ने सराहना की।
जानकारी के मुताबिक खोराबार इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित रायगुलाब राय शिक्षण संस्थान के पास सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब एक लावारिस तीन वर्षीय बच्ची को देखकर स्थानीय निवासी बलबीर यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पीआरवी 0323 के पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, सिपाही अरविंद कुमार यादव, दिलीप कुमार और चालक शत्रुघ्न वर्मा वहां पहुंचे।
पुलिसकर्मियों की जांच में पता चला कि बच्ची डांगीपार की है। वह अपनी मां के साथ खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद में सोमवार की सुबह घास काटने आई थी। जहां वह मां से बिछड़ गई। जिसके बाद वह स्कूल के पास बैठकर रो रही थी। महिलाओं के कहने पर युवक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। बच्ची को पाकर उसके माता-पिता खुश हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहा। डॉयल 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर वीर सेन सिंह ने बताया कि बच्ची को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।