फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police have sought a report from the state medico-legal expert to ascertain the circumstances of the firing.

Gorakhpur News: भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले में स्टेट मेडिको-लीगल की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 21 Mar 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police have sought a report from the state medico-legal expert to ascertain the circumstances of the firing.
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहां गांव निवासी भाजपा नेता राधामोहन सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जांच में नया मोड़ आ गया है। गगहा पुलिस ने अब स्टेट मेडिको-लीगल विशेषज्ञ से रिपोर्ट मंगाई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किस परिस्थितियों में लगी। यह रिपोर्ट मामले की जांच में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी को राधामोहन सिंह बैठक से लौट रहे थे, जब रकहट-कोठा बांध मार्ग पर कैथवलिया गांव के हुकहा वीर बाबा मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले में नेता घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साजिश के तहत हत्या की कोशिश और धमकी देने के आरोप में छह युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की, जिनमें चार नामजद थे। ये सभी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। हालांकि, जांच में अब तक आरोपियों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा नेता को गोली किस परिस्थितियों में लगी।
विज्ञापन

पुलिस विशेषज्ञों की मदद से मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। साथ ही पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य कारण या साजिश तो नहीं है। नामजद आरोपियों पर यह भी आरोप है कि वे नेता के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को परेशान करते थे और उनके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी का कहना है कि विशेषज्ञ रिपोर्ट मिलने के बाद ही हमले की परिस्थितियों और दोषियों की वास्तविक भूमिका स्पष्ट होगी, ताकि कानूनी कार्रवाई सही दिशा में की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed