फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police found location of son of bullion trader Rohit in Pune Maharashtra

UP: सोना खपाकर रोहित उड़ा... धंधेबाजों की नींद उड़ी; गलाई का सात किलो सोना सर्राफ के बेटे ने खपाया था

Sat, 25 Jan 2025 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

हिंदी बाजार में कुछ व्यापारी पुराने सोने के आभूषणों को गिरवी रखने का काम भी करते हैं। इनमें कई के पास गिरवी रखे जाने वाले आभूषण का कोई रिकॉर्ड नहीं होता। न ये गिरवी रखने वाले को देते हैं। 

विज्ञापन
Police found location of son of bullion trader Rohit in Pune Maharashtra
gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के हिंदी बाजार के सराफा कारोबारी जालंधर मुंबइया के बेटे रोहित ने बाजार के कुछ धंधेबाजों और सोने चांदी के कारोबारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो बाजार के कुछ धंधेबाजों ने लगभग 7 किलो सोना ( बुलियन और आभूषण) रोहित के संपर्क में दिया था। 
विज्ञापन


रोहित के अपहरण वाले मामले के बाद ये धंधेबाज सहमे हुए हैं कि कहीं पूछताछ में रोहित उनका नाम न ले ले। उधर, रोहित के परिवार वालों के अलावा एक-दो और संपर्कों से भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रोहित ने अपहरण वाली सूचना देने का खेद जताने के साथ ही खुद को फंसाए जाने की बात कही है। अब पुलिस रोहित के सामने आने का इंतजार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पिछेल तीन वर्षों में रोहित ने अपना कनेक्शन हिंदी बाजार से कोलकाता के बीच खपाए जाने वाले अवैध सोने के धंधेबाजों से बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विश्वास पर अवैध सोने को अपने गलाई सेंटर में रोहित गलाता था और फिर इसके बदले मोटा लाभ भी लेता था। ऐसे ही हाल के दिनों में ठीक ठाक सोने चांदी का स्टॉक उसने सुरक्षित रख लिया था। अब फरार होने की सूचना के बाद ये धंधेबाज भी खुलकर सामने नहीं आयेंगे। वहीं, अपहरण की सूचना देकर गायब होने वाले रोहित ने दो दिन में परिवार और एक दो परिचितों से व्हाट्सएप कॉल पर बात की है।

गहने गिरवी रखने वाले भी परेशान
हिंदी बाजार में कुछ व्यापारी पुराने सोने के आभूषणों को गिरवी रखने का काम भी करते हैं। इनमें कई के पास गिरवी रखे जाने वाले आभूषण का कोई रिकॉर्ड नहीं होता। न ये गिरवी रखने वाले को देते हैं। तय समयावधि के बाद ये आभूषण गलाकर उसे सोने में बदल देते हैं। बाजार सूत्रों ने बताया कि ऐसे ही कुछ धंधेबाजों का आभूषणों भी रोहित के पास है। इसलिए वे भी परेशान हैं।
 

बाजार में पुराना है ये अदला बदली का रिकॉर्ड
हिंदी बाजार में बुलियन सोने को खपाने और उसे गायब करने का धंधा काफी समय से चल रहा है। अभी हाल में ही एक दुकानदार की दुकान भी जबरन इसी चक्कर में लिखवाए जाने का मामला सामने आया था। उधारी के दबाव में दुकानदार कुछ बोल या कार्रवाई नहीं कर सका।

 

रोहित सावंत प्रकरण की जानकारी सराफा मंडल को है। टीम पुलिस प्रशासन के साथ है। जांच में पूरा सहयोग करेंगे। बाजार से कुछ सोने-चांदी और आभूषणों के हिसाब में गड़बड़ी की बात सामने आई है। कुछ ने संपर्क भी किया है। सराफा मंडल भी अपने स्तर से इसकी जांच करवा रहा है। बिना लिखा पढ़ी के सोने-चांदी के आभूषण या अन्य मेटल दिए जाने की पूरी जिम्मेदारी दुकानदार की भी होती है।-गणेश वर्मा, अध्यक्ष सराफा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed