फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police filed an FIR based on a complaint from the wife of an Army soldier. The case occurred in the Chiluatal police station area.

Gorakhpur News: अश्लील हरकतों का विरोध करने पर महिला व बेटियों को दी धमकी

Tue, 09 Jun 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Police filed an FIR based on a complaint from the wife of an Army soldier. The case occurred in the Chiluatal police station area.
चिलुआताल (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में फौज में तैनात जवान की पत्नी और उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके पति आईटीबीपी में तैनात हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर हैं। वह घर पर अपनी वृद्ध सास, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। आरोप है कि गांव के झुनझुन, टीपू, रबी और पंकज उनकी बेटियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं और अभद्र इशारे करते रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, बेटियों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद वह आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचीं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह घर में घुसकर चैनल बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो उनके मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने एसिड फेंककर जीवन बर्बाद करने और उनके इकलौते बेटे की हत्या करने की धमकी दी। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed