{"_id":"61f8dd9b67d4fa401d7a3389","slug":"police-engaged-in-investigation-of-role-of-named-accused-in-woman-murder-in-gida-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर हत्याकांड: नामजद आरोपी की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस, बहू के चाचा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर हत्याकांड: नामजद आरोपी की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस, बहू के चाचा पर केस दर्ज
Tue, 01 Feb 2022 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:43 PM IST
सार
गीडा में महिला की हत्या मामले में बहू के चाचा पर केस दर्ज, पोस्टमार्टम में सिर में गोली की पुष्टि नहीं, भारी सामान से प्रहार के संकेत।
विज्ञापन
गोरखपुर गीडा हत्याकांड: मृतक महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के छोटी कैली गांव में रविवार को संजू देवी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी सुरेश निषाद की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। मृतका के ससुर की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज किया गया है। उधर, सुरेश के परिवार के लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस सुरेश से अभी पूछताछ जारी रखी है।
विज्ञापन
हालांकि, कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लग सका, जिससे पता चले कि हत्या किसने और क्यों की। संजू का मेडिकल कॉलेज में रविवार को हुए पोस्टमार्टम में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। डॉक्टरों को सिर में गोली के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, किसी भारी सामान से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात में बरामदे में सोई संजू की हत्या की गई थी। रविवार सुबह बगल में सोए 12 साल के बेटे सुनील को इसकी जानकारी हुई थी, जिसके बाद गांव वालों को पता चला। तब वहां पर मौजूद मांस के लोथड़ों को देखने के बाद पुलिस ने गोली मारकर हत्या की पुष्टि की थी। पुलिस इसके बाद ही संजू के बड़े बेटे की पत्नी के पिता को हिरासत में ले ली थी।
विज्ञापन
बेटे ने प्रेम विवाह किया था और गैर विरादरी की होने की वजह से पुलिस को संदेह गया था, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद रविवार की रात में ही बहू के पिता समेत दो लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसी बीच संजू के ससुर ने बहू के चाचा सुरेश निषाद के खिलाफ शादी के रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर हत्या का नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।