फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police Dabish in search of accused due to attack brother returning from marriage ceremony

गोरखपुर: शादी से लौट रहे भाइयों पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश, चुनावी रंजिश में हुई थी घटना

Wed, 26 May 2021 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 May 2021 11:35 AM IST
सार

डॉ. दिलीप सिंह का नाम एफआईआर में नहीं, बोले मुझे बदनाम करने की कोशिश।

विज्ञापन
police Dabish in search of accused due to attack brother returning from marriage ceremony
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल के सिंघोरवा के पास रविवार की रात शादी से लौटने के दौरान सगे भाइयों पर हमला करने के मामले में आरोपियों की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें डॉ. दिलीप सिंह और पिंटू सिंह को आरोपी नहीं बनाया गया है। पीड़ित भाइयों ने पहले इन दोनों का नाम लिया था, लेकिन फिर तहरीर से नाम हटा दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के सिंघोंरवा बाजार के रहने वाले अवनीश कुमार तिवारी उर्फ लुट्टूर तिवारी अपने चचेरे भाई बंटी के साथ रविवार की रात सहजनवां के लखनापार एक शादी समारोह में गए थे। लौटते समय डोहरियां बाजार के रहने वाले पिंटू मद्धेशिया और टुनटुन मद्देशिया से पुरानी रंजिश को लेकर उनकी हाथापाई हो गई। 
विज्ञापन


वहां से दोनों बाइक से घर आने के निकल लिए और सिंघोरवां बाजार चौराहे पर स्थित ट्यूबेल के पास ही पहुंचे थे कि इस बीच आरोप है कि चिलुआताल डोहरियां के रूदल सिंह दो कार में सवार अपने 8-10 साथियों के साथ आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दर्ज है मेरे ऊपर केस

जिससे दोनों वहीं पर गिर गए। लोगों ने हाकी, डंडे और राड से उनकी पिटाई शुरू कर दी। अवनीश खेत के रास्ते भागने लगे तो हमलावरों ने उनके ऊपर गोलियां चलाई, लेकिन अंधेरे की वजह से गोली नहीं लगी। इस बीच अन्य लोगों ने उनके चचरे भाई बंटी को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटने के बाद छोड़ दिया। 

घटना की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश जोड़ कर देखा जा रहा है। इसमें पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद मनीष सिंह उर्फ रूदल सिंह, अखिलेश सिंह, पिंटू मद्धेशिया व नौसाद अली सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
 
चुनावी रंजिश में हुए हमले में जिन आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है उसमें डॉ. दिलीप सिंह और पिंटू सिंह का नाम शामिल नहीं है। डॉ. दिलीप ने बताया कि उनके या उनके भाई के ऊपर केस दर्ज नहीं है। पीड़ित से उनका कोई विवाद ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed