फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police crack down on speeding on the boating route, challaning 273 vehicles

Gorakhpur News: नौकायन मार्ग पर तेज रफ्तार पर पुलिस की सख्ती, 273 वाहनों का चालान

Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on speeding on the boating route, challaning 273 vehicles
गोरखपुर। नौकायन मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद वाहन चालकों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान तीन घंटे में ही 100 से अधिक वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की गति की जांच की और नियम तोड़ने वालों का मौके पर ही चालान किया। अभियान के दौरान नौकायन मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई, जहां बाइक सवार पुलिसकर्मी लगातार लेजर गन से वाहनों की रफ्तार मापते रहे।
विज्ञापन

एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौकायन मार्ग पर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इसके बावजूद लगातार तेज रफ्तार में वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शाम के समय बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह अभियान और अधिक सख्ती से चलाया गया। नौकायन मार्ग के दोनों लेन पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया था, जिन्होंने स्पीड लेजर गन से हर संदिग्ध वाहन की जांच की। अभियान के दौरान सिर्फ नौकायन मार्ग ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 273 वाहनों का चालान तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed