{"_id":"6ad298c385dec3167b044454","slug":"police-constable-on-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-truck-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1488928-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
Sat, 17 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
झंगहा/सरदारनगर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही अर्जुन गौड़ (32) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह झंगहा थाने में सीसीटीएनएस पर तैनात था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
मूलरूप से बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास उर्फ बड़का खेत गांव निवासी तेज नारायण के बेटे अर्जुन गौड़ की तैनाती झंगहा थाने में थी। वह 18 दिसंबर 2025 से यहां कार्यरत थे। शुक्रवार रात वह झंगहा थाने से जरूरी सरकारी कागजात लेकर क्षेत्राधिकारी के पास जा रहे थे। इसी दौरान दुबियारी पुल के पास देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अर्जुन को एम्स पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
2016 में पुलिस सेवा में हुए थे भर्ती, कई थानों पर दी सेवाएं
अर्जुन गौड़ 15 मई 2016 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने खजनी, गीडा, कैंट, कैंपियरगंज और चौरीचौरा थानों में सेवाएं दी थीं। इसके बाद उनकी तैनाती झंगहा थाने में हुई थी। हादसे के बाद ट्रक को चौरीचौरा थाने में पकड़ लिया गया है। पुलिस वाहन और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
--
पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
अर्जुन गौड़ की पत्नी पिंकी गौड़, 11 वर्षीय बेटी खुशी और आठ वर्षीय बेटे अंकुश के साथ चौरीचौरा थाने के सरकारी आवास में रहती हैं। सिपाही की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, साथी पुलिसकर्मी भी उनकी असामयिक मौत से गमगीन हैं।