फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police collecting details of illegal property of gangster accused

अवैध संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्योरा: गोरखपुर पुलिस दर्ज कर रही फरारी का केस, बदमाश जमीन को बता रहे पुश्तैनी

Tue, 03 Oct 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए आर्थिक चोट भी दी जा रही है। अपराध करने वालों पर गैंगस्टर दर्ज करने के बाद अब उनकी अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Police collecting details of illegal property of gangster accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस अब फरार बदमाशों पर न्यायालय की अवहेलना की रिपोर्ट ही नहीं भेज रही, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कर रही है। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए गैंगस्टर के केस दर्ज किए गए तो अब उनकी अपराध से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की नजर पड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है तो बदमाश इसे पुश्तैनी बताने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। कोई कोर्ट में जा रहा है तो कोई अफसरों के पास अपनी बात पहुंचाने के लिए नेताओं की शरण में पहुंच गया है। लेकिन एसएसपी ने 15 बड़े बदमाशों के लिए एडिशनल एसपी तो अन्य के लिए सीओ रैंक के अफसरों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अब तक हुई कार्रवाई में से 87 गैंगस्टर को चिह्नित किया गया है। इसमें से पहले चरण में 15 बड़े गैंगस्टर पर 14 ए की कार्रवाई की जानी है, जिनके लिए अफसरों को नोडल बनाया गया है। ये ऐसे बदमाश हैं जिन्होंने अपराध के पैसों से कई जगहों पर संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नोडल अफसर 15 गैंगस्टर की अवैध संपत्ति का सारा डिटेल एकत्रित कर रहे हैं। बहुत जल्द प्रशासन के साथ पुलिस टीम अवैध संपत्ति पर जब्त करने की कार्रवाई करेगी। वहीं, फरार बदमाशों पर इनाम घोषित करने के साथ ही न्यायालय के अवहेलना का केस दर्ज कर रही है। ये वह बदमाश हैं, जिनके घर पर पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा किया और इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस ने साल 2022 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का शतक लगाया था।

पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार एक साल के अंदर 402 बदमाशों पर गैंगस्टर के 100 केस दर्ज किए गए थे। वहीं, साल 2023 में अब तक 69 गैंगस्टर के केस दर्ज हुए हैं।

 

इस थाने में इतने गैंगस्टर
बड़हलगंज में दो, बेलीपार में दो, कैंट में सात, चौरीचौरा में दो, चिलुआताल में तीन, गगहा में चार, गोला में एक, गोरखनाथ में एक, गुलरिहा में छह, हरपुर बुदहट में एक, झंगहा में एक, खजनी में दो, खोराबार में एक, पिपराइच में पांच, राजघाट में एक, सहजनवां में एक, शाहपुर में दो, सिकरीगंज में दो, उरुवा बाजार में दो, रामगढ़ताल में चार और गीडा में एक गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।

फैक्ट फाइल

  • भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय की छह करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
  • नशे की कारोबारी पंडिताइन की 13.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
  • मेडिकल माफिया अभिषेक यादव की 103 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
  • भू माफिया जवाहर यादव की 416 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
  • भू माफिया भृगनाथ सिंह की 8.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
  • माफिया सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
  • माफिया अजीत शाही की 14.73 करोड़ की संपत्ति जब्त
  • राकेश यादव के पांच करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला


 

केस एक
एक अक्तूबर 2023 को चिलुआताल पुलिस ने राजस्थान के बदमाश पवन शर्मा पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। वह गोरखपुर में रहता था और यहां पर जमीन के नाम पर उसने जालसाजी की थी। इस मामले में कोर्ट से उसके खिलाफ 82 का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी हाजिर न होने पर पुलिस ने न्यायालय की अवहेलना का आरोप बताते हुए 174-ए का केस दर्ज कर लिया।

केस दो
30 सितंबर को पुलिस ने चौरीचौरा इलाके में रहने वाले गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस समय वह जमानत पर बाहर आया। पुलिस उसके घर पहुंची तो बुजुर्ग पिता मिले। बोले, बेटा कमाने चला गया और मकान के बारे में जानकारी लेते हुए वह बोल पड़े, यह तो मैंने बनवाया है। लेकिन काम के बारे में पूछा गया तो बोले मजदूरी करते थे, मकान आलीशान है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए आर्थिक चोट भी दी जा रही है। अपराध करने वालों पर गैंगस्टर दर्ज करने के बाद अब उनकी अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को जब्त किया जाएगा। इसके पहले भी प्रशासन व पुलिस ने कई बड़े बदमाशों पर कार्रवाई की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed