फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police cautioned to avoid cyber fraud

Gorakhpur News: साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने किया सावधान

Thu, 18 Apr 2024 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police cautioned to avoid cyber fraud
-साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करके करें शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में साइबर ठगी के मामलों की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियां को लेकर साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर सेल की ओर से बताया गया है कि ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी साइबर थाने में पहुंचकर ठगी के संबंध में जानकारी दें। जिले में रोजाना किसी न किसी बहाने लोगों से साइबर ठगी होती है। इससे बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।

इस तरह से करें ठगी से बचाव
- टेलीग्राम / व्हाट्सएप / इंस्टाग्राम से टास्क पूरा कर पैसे कमाएं जैसे लुभावने ऑफरों से बचें। कभी भी टास्क पूरा करने के नाम पर पैसे जमा न करें।
- क्रिप्टो करेंसी / बिट क्वाइन में पैसे इनवेस्ट करने पर तीन गुना और उससे अधिक लाभ कमाने जैसे लुभावने जाल में न फसें।
- फोन पर पुलिस अधिकारी बनकर पुत्र / पुत्री को किसी मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर, रुपये मांगने वाले जालसाजों से बचें। किसी को भी रुपये न भेजें।
- पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर किसी से ओटीपी न शेयर करें।
- बैंक खाता खोलकर किसी अंजान को मोबाइल नंबर और खाता संचालित करने के लिए कभी भी न दें।
- लोन एप को डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। हमेशा आरबीआई की वेबसाइट से उसकी सत्यता की जांच करके ही लोन की सुविधा लें।
- बैंक खाते में रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजकर जालसाजों से सावधान रहें। बिना सत्यापन के किसी को भी रुपये न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed