फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught woman absconding with lover after stealing jewelry, jewelry recovered

Gorakhpur News: जेवरात चोरी कर प्रेमी संग फरार महिला को पुलिस ने पकड़ा, जेवर बरामद

Tue, 25 Apr 2023 03:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:42 AM IST
विज्ञापन
Police caught woman absconding with lover after stealing jewelry, jewelry recovered
राजघाट थाने में पकड़ा गया प्रेमिका के साथ गहने लेकर फरार युवक।
- पति की तहरीर पर 17 जुलाई 2021 को राजघाट पुलिस ने दर्ज किया था केस
विज्ञापन

- दो साल से महिला प्रेमी संग मुंबई में रह रही थी, प्रेमी युवक को पुलिस ने जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट इलाके से जेवरात चोरी कर प्रेमी संग फरार महिला को राजघाट पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिया। आरोपी प्रेमी को चोरी के आरोप में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान तिवारीपुर के काजीपुर निवासी गोलू उर्फ राज पासवान के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजघाट के तुर्कमानपुर में किराने की दुकान चलाने वाले एक युवक ने 17 जुलाई 2021 को तहरीर दी कि उनकी पत्नी एक युवक के साथ घर से गहने लेकर भाग गई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। दो साल बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी राज पासवान को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुए जेवरात को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमी उक्त महिला के साथ दो साल से मुंबई में रह रहा था। दोनों सोमवार सुबह मुंबई से लौटे हैं। महिला का एक बच्चा है और वर्तमान में वह गर्भवती है। वह प्रेमी राज के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed