{"_id":"621736bd99cc8927c0465e0e","slug":"police-caught-raw-liquor-furnaces-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठियां, एसपी साउथ की अगुवाई में चलाया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठियां, एसपी साउथ की अगुवाई में चलाया गया अभियान
Thu, 24 Feb 2022 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:12 PM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कार्रवाई को पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन की मदद से कच्ची शराब की भट्ठियों को खोजकर कार्रवाई की। दो स्थानों पर दो पुरानी भट्ठियों से 50 किलोग्राम लहन व करीब 7-8 प्लास्टिक गैलन व पतीले निष्प्रयोज्य किए गए।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से कच्ची शराब की भट्ठियों को खोजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलघाट इलाके में ड्रोन की मदद से बुधवार को पुलिस ने कच्ची शराब की भट्ठियों को खोजकर उन्हें नष्ट किया। प्रेक्षक और अन्य अफसरों की निगरानी में नरगडाजंगा, रापतपुर में दबिश देकर 50 किलोग्राम लहन भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रेक्षक और पुलिस ने इलाके में गश्त भी की। इस दौरान लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ में कच्ची शराब से मौतों का मामला सामने आने के बाद बुधवार को गोरखपुर में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
प्रेक्षकों की मौजूदगी में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कार्रवाई को पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन की मदद से कच्ची शराब की भट्ठियों को खोजकर कार्रवाई की। दो स्थानों पर दो पुरानी भट्ठियों से 50 किलोग्राम लहन व करीब 7-8 प्लास्टिक गैलन व पतीले निष्प्रयोज्य किए गए।
विज्ञापन
दबिश के बाद एसपी साउथ व सीओ गोला ने सीमावर्ती जनपद अंबेडकरनगर व संतकबीरनगर से लगने वाले मतदान केंद्रों ग्राम नरगडाजंगा सिंह, नरगडाशिवदत्त सिंह, रामपुर गोसाई, बघाड़, धमचिया, कटया, शाहपुर बेलावं व शाहपुर जिगिनिया का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से वार्ता कर निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की गई।