{"_id":"5e56755c8ebc3ef3b76ca3cf","slug":"police-caught-a-man-for-calling-mama-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को 'मामा' कहकर पूछा था 'हालचाल', थाने में जमकर पड़ी डांट फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को 'मामा' कहकर पूछा था 'हालचाल', थाने में जमकर पड़ी डांट फटकार
Wed, 26 Feb 2020 07:10 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल कस्बे के मुख्य तिराहे पर बुधवार को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को एक ऑटो सवार युवक को मामा कहकर हालचाल पूछना मंहगा पड़ गया। नाराज पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर थाने लाकर बैठा दिया। उसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया।
बताया गया कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के सडकहवा निवासी चंदन चौधरी ऑटो में सवार होकर निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। अभी वह ऑटो में सवार होकर नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचा ही था कि उसकी नजर वहां पर सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पड़ी, उसके बाद युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा की 'काहो मामा का हालचाल बा' जिससे नाराज पुलिसकर्मियों ने ऑटो को रोककर युवक को पकड़ लिया।
उसके बाद थाने लाकर बैठा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि युवक के रिश्तेदार को थाने बुलाकर उनके सामने युवक को समझा बुझाकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।